Posts

Showing posts from May, 2026

Value of Time

अक्सर हम इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि समय अधिक महत्वपूर्ण है या पैसा। जीवन इसी सोच में बीत जाता है, और हम यह तय नहीं कर पाते कि समय बड़ा है या पैसा। हम अक्सर पैसे को अधिक महत्व देते हैं, क्योंकि पैसे से हम वह सब कुछ खरीद सकते हैं जो हमें चाहिए, जो हम हासिल करना चाहते हैं या जो हमें सबसे प्यारा लगता है। हालांकि, पैसा आपका समय कभी नहीं खरीद सकता, क्योंकि समय पैसे से नहीं आता; वह एक सीधी रेखा में चलता रहता है। हम समय के साथ निरंतर चलते रहते हैं। लेकिन, पैसा आज हम अधिक कमा सकते हैं। पैसे का मूल्य आज के समय में और भी अधिक हो गया है, क्योंकि सभी को लगता है कि हम अच्छे कपड़े पहनें, अच्छी जगह घूमने जाएं, हम अच्छे दिखें—इन सब चीजों के लिए पैसे लगते हैं। मगर अच्छी आदतें और अच्छी सोच हमारी परवरिश और हमारी सोच पर निर्भर करती है, और यह हमारे समय के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि हमारे पास समय है, तो हम सब कुछ कर सकते हैं जो भी हम हासिल करना चाहते हैं; समय के साथ हासिल कर सकते हैं। समय बहुत ज़रूरी है, तो कृपया अपने समय को ज़्यादा महत्व दें, अन्यथा समय निकल जाएगा और आप वहीं के वहीं रह जाएंगे—न...